फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चक जाफर में घर में घुस कर बरसाईं लाठियां, 3 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। गांव चक जाफर में शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने घर में घुस कर परिवार पर लाठियों से हमला कर दिया। इस कारण तीन लोग घायल हो गए। करीब 10 बजे विजय कुमार परिवार के साथ घर में थे तभी करीब आठ लोगों ने लाठियां बरसानी शुरू कर दी। इसमें विजय कुमार का बेटे और उनका रिश्तेदार बुरी तरह घायल हो गया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने सरपंच को सूचित किया। सरपंच ने तुरंत काना चक पुलिस को जानकारी दी। पीड़ित विजय कुमार ने आरोप लगाया कि बड़े भाई के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते भाई ने ही साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें