रियासी। कंजक पूजन के साथ ही चैत्र नवरात्र संपन्न हो गए। लोगों ने बुधवार को कंजक पूजन कर व्रत का उद्यापन किया। वहीं, रामनवमी पर घरों में लगाई हुई साख की पूजा के बाद चंद्रभागा और अंजी नदी में प्रवाहित किया। वहीं, श्री कालिका माता के मंदिर में माथा टेकने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।