जम्मू। माता चामुंडा देवी की 20वीं छड़ी मुबारक यात्रा पक्का तालाब स्थित रामेश्वर मंदिर से रामबन के माता चमुंडा मंदिर के लिए प्रमुख संरक्षक और भाजपा नेता के. राजीव चाढ़क के नेतृत्व में रवाना हुई। इसे प्राचीन रामेश्वर मंदिर के अध्यक्ष कुलदीप राज गुप्ता ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। छड़ी यात्रा में डोडा, रामबन, सांबा और कठुआ जिले के हजारों लोग भाग ले रहे है। छड़ी यात्रा पांच जुलाई को माता चामुंडा के मंदिर में पहुंचेगी। राजीव चाढ़क ने बताया यह जिला रामबन की सबसे बड़ी यात्रा है। इसलिए सरकार को रामबन में इस दिन अवकाश घोषित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सर्वधार, पोगल और परिस्तान क्षेत्र के लोग काफी गरीब है। बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित हैं। इस स्थान को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाना चाहिए।