फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीईओ ने एलजी को सौंपी विस में निर्वाचित सदस्यों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
उप राज्यपाल ने चुनाव की सफल प्रक्रिया के लिए सीईओ पीके पोले को किया सम्मानित
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की सफल प्रक्रिया पर वीरवार को मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) पांडुरंग के पोले को राजभवन में सम्मानित किया। सीईओ ने चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना की एक प्रति एलजी के समक्ष प्रस्तुत की। इसमें जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए निर्वाचित सदस्यों के नाम शामिल हैं। उप राज्यपाल ने पीके पोल को चुनावी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर बधाई दी। इसके साथ ही चुनाव अधिकारियों, जम्मू-कश्मीर पुलिस व सुरक्षाबलों की मेहनत की सराहना की, जिन्होंने शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें