फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केंद्रीय विवि के अंग्रेजी विभाग ने मनाया अनुवाद दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारत जैसे बहुभाषी, बहु-सांस्कृतिक और बहु-जातीय देश में अनुवाद की प्रासंगिकता है। राष्ट्र निर्माण में इसका विशेष योगदान है। यह बात मंगलवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के अनुवाद दिवस के उद्घाटन सत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राज कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि भारतीय साहित्य में अनुवाद फायदेमंद है। विभागाध्यक्ष और विद्यालय भाषा की संकाय प्रोफेसर वंदना शर्मा ने छात्रों के बीच भाषा और अनुवाद के बारे में जागरूकता बढ़ाने की प्रासंगिकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

डोगरी लेखक मोहन सिंह ने अनुवाद प्रक्रिया की बारीकियों और डोगरी साहित्य की समृद्धि पर विचार-विमर्श किया। संवाद सत्र में छात्रों और शोधार्थियों ने प्रश्न पूछकर आशंकाएं दूर कीं। हितेशी, परवेज़, शुभम और राधिका ने लघु नाटक प्रस्तुत किया। यहां डॉ. नीना गुप्ता समेत अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें