नई शिक्षा नीति पर रखे पैनल चर्चा में विचार
जम्मू। केंद्रीय विवि में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर पर पैनल चर्चा आयोजित की गई। इस मौके पर कुलपति प्रो. संजीव जैन ने वनस्पति विज्ञान विभाग और स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज की पहल की सराहना की। उन्हें छात्रों के समग्र विकास के लिए इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज की डीन प्रो. वंदना शर्मा ने छात्रों और विद्वानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर माइंड मीट कार्यक्रमों के महत्व को समझाया। शैक्षिक अध्ययन विभाग के प्रो. जे.एन. बलिया ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का अवलोकन किया। उन्होंने अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) पर विस्तार से बताया। वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो. बृज मोहन सिंह भाऊ ने एनईपी को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए की जा रही पहल पर चर्चा की और नीति को आजीवन सीखने की प्रक्रिया के रूप में जोर दिया।
उन्होंने कौशल वृद्धि पाठ्यक्रमों के महत्व और एनईपी 2020 के तहत छात्रों के लिए उपलब्ध विकल्पों की विविधता पर भी जोर दिया। डॉ. वैष्णवी ने शिक्षण की गुणवत्ता, विशेष रूप से विज्ञान पाठ्यक्रमों के संबंध में चिंताओं पर चर्चा की और अपने विचार रखे। डॉ. योगेश कुमार ने नई प्रणाली के बारे में छात्रों की आशंकाओं का सारांश प्रस्तुत किया। उन्होंने राज्यों के बीच आने-जाने वाले छात्रों के लिए 3-भाषा प्रणाली के कार्यान्वयन से संबंधित चुनौतियों का भी वर्णन किया।