फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CU Jammu: केंद्रीय विवि में 17 यूजी की कक्षाएं शुरू करने का फैसला, सीटें खाली रहीं तो आज होगी तीसरी काउंसलिंग

Mon, 10 Oct 2022 01:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार जिन संकायों में खाली सीटें रहेंगी। उनके लिए सोमवार को काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी। मेरिट सूची में आए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय ने दाखिला शुल्क जमा करवाने का संदेश भेजा है।
विज्ञापन
Central University of Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में स्नातक एकीकृत डिग्री कार्यक्रम में प्रवेश की पहली काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। इसमें 33 प्रतिशत दाखिले हो चुके हैं। दूसरी मेरिट सूची 6 को जारी की गई थी। इसमें अभ्यर्थियों को रविवार रात 12 बजे तक दाखिला शुल्क जमा करवाने का मौका दिया गया था।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार जिन संकायों में खाली सीटें रहेंगी। उनके लिए सोमवार को काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी। मेरिट सूची में आए अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय ने दाखिला शुल्क जमा करवाने का संदेश भेजा है। निर्धारित समय के भीतर अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करवाने का निर्देश दिया गया है। कोई अभ्यर्थियों किसी कारण से दाखिला शुल्क जमा करवाने में असफल रहता है तो उसे बाद में दाखिला मिलने की संभावना कम होगी। विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है।

अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड से शुल्क और दस्तावेज जमा करवा रहे हैं। दाखिले तेजी से किए जा रहे हैं। इसका प्रमुख कारण 17 से स्नातक की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दाखिला प्रक्रिया में तेजी लाई है।
विज्ञापन


 हालांकि, बीते दो साल पहले जुलाई से यूजी व पीजी का सत्र शुरू होता था, लेकिन कोरोना के बाद विवरण पुस्तिका के तहत कुछ भी काम नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक इस बार भी स्नातक की कक्षाएं अक्तूबर और परास्नातक की नवंबर से शुरू होंगी। शैक्षणिक सत्र करीब तीन महीने विलंब से शुरू होगा। वहीं स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए भी 16 अक्तूबर तक पंजीकरण मांगे गए हैं। प्रवेश समिति ने 18 को पहली सूची जारी करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें