फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक-आर्थिक विकास पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में सतत विकास और प्रौद्योगिकी के लिए सामग्रियों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। इसमें पर्यावरण संरक्षण से लेकर सामाजिक-आर्थिक विकास तक स्थिरता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

केंद्रीय विवि के नैनो साइंस विभाग द्वारा इस सम्मेलन का आयोजन किया हैै। इसमें विश्व भर से आए शोधकर्ताओं, विद्वानों और विशेषज्ञों एक मंच आए है। शुक्रवार को सम्मेलन का समापन होगा। सम्मेलन के दूसरे दिन पोस्टर प्रस्तुति सत्र था, जहां देश व विदेश के शोधकर्ताओं और विद्वानों ने अपने अभिनव कार्यों और शोध निष्कर्षों का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांस्कृतिक शाम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य प्रदर्शनों में जम्मू, कश्मीर और पंजाब के लोक नृत्य को बयां किया। नित्य रूट्स डांस समूहों ने इन जीवंत नृत्यों का प्रदर्शन किया, जिन्हें आकाश डोगरा के निर्देशन ने जीवंत कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें