संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में सीयूईटी के आधार पर स्नातक में प्रवेश के लिए 27 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके बाद मेरिट सूची में आने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में बुलाया जाएगा। पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों की ही मेरिट सूची बनेगी। पंजीकरण न करवाने पर नाम सूची में नहीं डाला जाएगा।
जानकारी के अनुसार भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायनिक विज्ञान व अर्थशास्त्र और बीए-बीएड एकीकृत डिग्री कार्यक्रम के साथ बी वॉक रिटेल मैनेजमेंट, बी वॉक बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विस व बी वॉक टूरिजम मैनेजमेंट में दाखिला जारी है। विश्वविद्यालय स्नातक की दाखिला प्रक्रिया पूरी कर कक्षाएं शुरू करेगा।
सीयूईटी यूजी का परीक्षा परिणाम जारी, दाखिला अधिसूचना जारी नहीं
सीयूईटी यूजी का प्रवेश परीक्षा परिणाम आ गया है, लेकिन प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिला अधिसूचना जारी नहीं की गई। स्कॉस्ट को छोड़ सभी विश्वविद्यालय अधिसूचना के इंतजार में हैं। कॉलेजों की निदेशक ने रविवार को कहा था कि सोमवार से अधिसूचना जारी की जाएगी, लेकिन नहीं हो पाई। वहीं, जम्मू विश्वविद्यालय में मंगलवार को डीन अकेडमिक अफेयर्स के पीओ कार्यालय में कई अभ्यर्थी दाखिले की जानकारी लेने आए।