अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने शनिवार को ' एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के तहत एक वेबिनार आयोजित करके विश्व विरासत दिवस मनाया। जिसमें तमिलनाडु और जम्मू और कश्मीर के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डिवीजन समन्वयक एक्सेस जसविंदर कौर द्वारा पकी गई। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को जम्मू-कश्मीर का संक्षिप्त परिचय दिया गया। स्कूल शिक्षा जम्मू की निदेशक अनुराधा गुप्ता इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, विशेष रूप से तमिलनाडु के शिक्षकों का स्वागत किया और ईबीएसबी कार्यक्रम के उद्देश्य पर जोर दिया। इस अवसर के अनवर खान, नज़ीर अहमद इटू सहित अन्य विशिष्ट वक्ता रहे