फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: रघुनाथ मंदिर में अखंड पाठ, चौक-चौराहों पर एलईडी पर प्रसारण देख भावुक हुए लोग, उपराज्यपाल ने दी बधाई

Mon, 22 Jan 2024 02:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान जम्मू के साथ ही कश्मीर में सोमवार को दिवाली जैसा माहौल है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी है। 
विज्ञापन
रघुनाथ मंदिर में पूजा करते हुए लोग - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला के दर्शन का सदियों का इंतजार आज आखिर समाप्त हो गया। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान जम्मू के साथ ही कश्मीर में सोमवार को दिवाली जैसा माहौल है। प्रदेश के मंदिरों और प्रमुख चौक-चौराहों पर एलईडी स्क्रीनें लगाकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिखाया गया।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी है। उपराज्यपाल ने कहा, 'आज सम्पूर्ण विश्व अद्भुत, अकल्पनीय, आध्यात्मिक आनंद धारा का साक्षी बन रहा है। अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।'

जम्मू शहर के रघुनाथ मंदिर में रविवार को रामायण के अखंड पाठ और भजन संध्या हुई। चित्रकूट से आए पंडितों ने रामायण का अखंड पाठ शुरू किया है जो सोमवार 10 बजे तक जारी रहा। रघुनाथ मंदिर में 20 फीट की एलईडी पर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

जम्मू - फोटो : अभिषेक बड़ू
जम्मू शहर के संजय नगर, नानक नगर, गांधी नगर, वेयर हाउस, रघुनाथ मंदिर, शिव मंदिर रेहाड़ी, अग्रवाल सभा, जेएंडके ब्राह्मण सभा भी एलईडी लगाकर लोगों को अयोध्या का सीधा प्रसारण दिखाया गया। शहर के रघुनाथ मंदिर, वेयर हाउस, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गांधी नगर, बावे वाली माता, तवी पुल पर बड़े भंडारे आयोजित किए गए हैं। इसके अलावा तवी पुल और वेयर हाउस सहित कई जगहों पर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

जम्मू - फोटो : संजय कुमार
जैसे ही भक्तों ने रामलला की पहली छवि देखी तो ऐसी खुशी हुई कि कई लोगों की आंखों से आंसू बह निकले। प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ में कमल का फूल लेकर पूजन किया। प्रधानमंत्री ने रामलला की आंखों से पट्टी खोली। रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं और हाथों में धनुष बाण धारण किए हुए हैं।

रामलला ने सोने का कवच कुंडल, करधन माला धारण की हुई है। रत्न जड़ित मुकुट का वजन करीब 5 किलो बताया जा रहा है। रामलला के मुकुट में नौ रत्न सुशोभित हैं और गले में सुंदर रत्नों की माला है। भगवान रामलला की कमरबंद भी सोने से बना है। रामलला के आभूषणों में रत्न, मोती, हीरे शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें