पौनी में हुई कोअपरेटिव सोसायटी के बैठक में पहुंचे सदस्य व स्थानीय नागरिक।
- फोटो : REASI
पौनी। नगर में सोमवार को को-ऑपरेटिव सप्ताह मनाते हुए लोगों को नई सोसायटी बनाकर काम करने को कहा गया। कार्यक्रम में मार्केट सोसायटी पौनी भारख लिमिटेड और ज्योतिपुरम को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान पौनी के बीडीसी अध्यक्ष पवन बनाथिया ने मुख्यातिथि और बोर्ड के पूर्व निदेशक सरदार रंजीत सिंह ने विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य लोगों को सही सुविधा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम की शुरूआत स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों के गाए राष्ट्रगान के साथ हुई।