परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में भी पाकिस्तान रेंजरों ने सरकंडे साफ कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर करीब दो से तीन बर्स्ट राउंड फायरिंग की। सीमा सुरक्षा बल की जवाबी कार्रवाई से फायरिंग बंद हो गई। गोलाबारी में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं गोलीबारी से खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दहशत में आ गए। उनका कहना है कि जब खेती का समय होता है, पाकिस्तानी सेना गोलीबारी कर देती है।