श्रीनगर। बारामुला ज़िले के ऊड़ी में पाकिस्तानी सेना ने सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार शाम करीब 7 बजे गोलाबारी की। हथलंगा और टीका पोस्ट पर मोर्टार दागे। किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। देर शाम खबर लिखने तक गोलाबारी रुक-रुक कर जारी थी।