पुंछ। पाकिस्तान ने बुधवार की रात मेंढर सेक्टर के मनकोट में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू कर दी है। शाम लगभग 7.45 बजे शुरू हुई गोलाबारी में पहले छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया बाद में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है। दोनों ओर से गोलाबारी जारी है।