फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौड़ में सीबीआई के छापे से दिन भर रही अफरातफरी

विज्ञापन
खौड़ में छापे के दौरान खडे सीबीबाई के वाहन।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड में मंगलवार की सुबह सीबीआई का दूसरी बार छापा पड़ने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हर कोई एक दूसरे से सत्य जानने के लिए मोबाइल से जुड़ा रहा। छापे की शुरुआत सुबह ही शुरू हो गई।
विज्ञापन

पुलिस एसआई भर्ती में हुए घोटाले की परतें लगातार खुलती जा रही हैं। मंगलवार को सीबीआई की टीम ने खौड़ में दो स्थानों पर छापा मारा। गांवों मोहल्लों के लोग सीबीआई की गाड़िय़ों को देखकर पहले तो लोग सकते में आ गये कि क्या कारण हो सकता है। हर कोई तरह-तरह के कयास लगाने लगा, लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ पता चल गया कि यह भी पहले की तरह जेकेपी एसआई पेपर लीक घोटाले को लेकर सीबीआई ने छापा मार कार्रवाई की है। सीबीआई टीम ने घर के अंदर दस्तक देते ही अपना परिचय देने से पहले घर के सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त कर लिए। उसके पश्चात कार्रवाई शुरू कर दी। जिस घर के अंदर पूछताछ चल रही थी, उसके भीतर न ही किसी को आने दिया गया और न ही बाहर जाने दिया गया। सीबीआई की टीम की तरफ से लगातार पांच-पांच घंटे पूछताछ कर भर्ती घोटाले से संबंधित कई अहम जानकारियां हासिल कीं और गांवों से सीबीआई की टीम के बाहर निकलते ही गांव निवासी हर कोई जानकारी लेने के लिए अपने घर से बाहर निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें