जम्मू। नगर निगम जम्मू के वार्ड नंबर 56 गंग्याल में जनता फ्लोर मिल के पीछे वाले मोहल्ले अंधेरी गली में दिनदहाड़े चोरी करने का प्रयास किया गया। जिसे मोहल्ले के लोगों ने अपनी हिम्मत दिखाते हुए चोरी की वारदात को विफल किया व एक चोर को पड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। जानकारी के अनुसार अंधेरी गली में एक सुने घर में दो चोर घुस आए। इसके बाद उन्होंने में गेट का ताला तोड़ा अंदर से कुंडी लगाकर कमरों के दरवाजे तोड़कर सम्मान को खंगाला शुरू किया। इस दौरान एक चोर भाग गया। पूर्व चेयरमैन एवं गंग्याल के पूर्व पार्षद सतीश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। इस संबंध में थाना प्रभारी से भी मिले। इलाके में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए कार्रवाई करने को कहा है। ब्यूरो