घगवाल। पुलिस ने पशुओं की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। इस दौरान 19 मवेशी मुक्त कराए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस पार्टी घगवाल ने टपयाल में हाईवे पर चेकिंग के दौरान कठुआ की ओर से आने वाले वाहन एनएल 01 एन / 9277 को रुकने का इशारा किया।
लेकिन उक्त वाहन के चालक ने वाहन की गति तेज कर दी। इस पर पुलिस ने पीछा किया और नाका से कुछ दूरी पर वाहन को रोक लिया। हालांकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उक्त वाहन की जांच के दौरान उसमें 19 मवेशी पाए गए। इस पर तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया। संवाद