सांबा। कसबे के हाईवे व बाजारों में घूमने वाले मवेशी हादसों का शिकार हो रहे हैं। यही नहीं एक दर्जन मवेशी इसी वर्ष मारे जा चुके हैं। ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता लक्की संबयाल ने म्यूनिसिपल कमेटी के ईओ से मांग की है कि मवेशियों के मालिकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। जो मवेशियों को हाईवे में छोड़ देते हैं। उन्होंने बताया कि गत माह से आज तक आधा दर्जन मवेशी मारे जा चुके हैं। कुछ का उन्होंने उपचार भी कराया है। उन्होंने बताया कि गत एक सप्ताह में हाईवे पर पांच घोडे़ मारे जा चुके हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने शनिवार को म्यूनिसिपल कमेटी के ईओ को भी शिकायत की है।