फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मवेशी तस्करी की कोशिश नाकाम, चार गोवंश बचाए, एक वाहन जब्त

Sun, 09 Mar 2025 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। अखनूर पुलिस ने रविवार देर रात मवेशी तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। चौकी चौरा नाका पर जांच के दौरान पुलिस टीम ने जम्मू से राजोरी जा रही महिंद्रा लोड कैरियर को रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने वाहन की गति तेज कर दी। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी वाहन को सड़क किनारे छोड़कर भाग गया। जांच के दौरान गाड़ी में चार मवेशी क्रूरता से लदे हुए मिले, जिन्हें सुरक्षित बचाया गया। पुलिस स्टेशन अखनूर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें