कठुआ। पुलिस ने पीएसए के तहत वांछित कुख्यात मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, मवेशी तस्कर का आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। रविवार को कठुआ पुलिस ने जम्मू-कश्मीर की पंजाब से लगती सीमा से गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह प्रदेश की पंजाब से लगती सीमा से किसी के घर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर के खिलाफ जिला उपायुक्त सांबा ने हाल ही में पीएसए के तहत वारंट जारी किया था। जिसके चलते वह फरार चल रहा था। आरोपी की पहचान याकूब अली उर्फ युका निवासी मनोहर गोपाला सांबा के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में गिरफ्तारी आरोपी को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए सांबा पुलिस को सौंप दिया गया है। संवाद