फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दरगाह के दानपात्र से नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कुलगाम में हजरत सैयद हसन सिमनानी के प्रतिष्ठित खानकाह में अज्ञात लोगों ने घुसकर दानपात्र से नकदी चोरी कर ली। यह घटना रात के समय हुई। सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों को परिसर में जाते और दानपात्र से नकदी चोरी करते देखा गया है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, यह कोई साधारण दानपात्र नहीं था। हजरत सिमनानी में लोगों की आस्था के कारण इसमें हमेशा बड़ी रकम होती है। चोरी नशेड़ी लोगों द्वारा किया गया होगा, जो घूमते रहते हैं। सुबह के समय दरगाह में पहुंचे लोगों दानपात्र को टूटा हुआ देखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें