फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: शातिरों ने दुकान पर सो रहे गैर स्थानीय मजदूरों की पिटाई कर नकदी लूटी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 27 Aug 2022 08:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पीड़ित मजदूरों का आरोप है कि वह अपनी किराए की दुकान में सो रहे थे। तभी चार अज्ञात लोगों ने आकर उनकी पिटाई की और 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बडगाम जिले के चाडूरा इलाके के बटपोरा गांव में गैर स्थानीय मजदूरों से शुक्रवार रात को शातिरों ने नकदी लूट ली। पीड़ित मजदूरों का आरोप है कि वे अपनी किराए की दुकान में सो रहे थे। तभी चार अज्ञात लोगों ने आकर उनकी पिटाई की और 15,000 रुपये लूटकर फरार हो गए। उनका मोबाइल भी छीन लिया। सुबह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद लौट रहे थे तो दुकान के बाहर मोबाइल पड़ा मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें