फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में ससुर सहित सात पर छेड़छाड व मारपीट का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। भूमि विवाद को सुलझाने के दौरान छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में बहू की शिकायत पर ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला पौनी चक क्षेत्र का है।
विज्ञापन

पौनी चक पुलिस चौकी प्रभारी नीतीश खजूरिया ने बताया कि शिव कुमार पुत्र जगमोहन कुमार निवासी पौनी चक का पिता के साथ भूमि विवाद चल रहा है। मामला सुलझाने के लिए गांव के लंबरदार ने सोमवार को घर के बाहर गली में एक बैठक रखी थी। इसमें शिव कुमार, उसकी पत्नी प्रिया लखोत्रा अपनी दोनों बेटियों सहित शामिल हुई। दूसरे पक्ष में ससुर सहित अन्य रिश्तेदार मौजूद रहे। इस बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी गई कि शिव कुमार और उसकी पत्नी के साथ हाथापाई हो गई। शिव कुमार और उसकी पत्नी को हल्की चोटें आई हैं।
प्रिया लखोत्रा ने इस संबंध में पौनी चक पुलिस चौकी में सात लोगों के खिलाफ उसके पति और उसके साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने की शिकायत दी है। दोनों बेटियों से भी धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को दोमाना पुलिस थाना में सात लोगों ससुर जगमोहन कुमार, रिश्तेदार बंटी, सोहन लाल, निखिल, शशि कुमार और पड़ोसी राजा, बिशन पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें