फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते में पूरा होगा रणबीर नहर की मरम्मत का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। दड़प गांव के पास क्षतिग्रस्त रणबीर नहर की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इससे उम्मीद है कि एक हफ्ते में किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

एक तरफ से भूमिगत नहर को ठीक करने के उपरांत अब पाइपें डाली जा रही हैं। मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त नहर को ठीक करने का कार्य जोरशोर से जारी है। लगभग एक हफ्ते में नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एक्सईएन टीआर खूलर से बात करनी चाहिए, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
दो माह से किसानों को नहरी पानी की आपूर्ति नहीं होने से बासमती की फसल सूख रही है। इससे किसान चिंतित हैं। अगर एक हफ्ते में भी नहरी पानी की आपूर्ति हो पाती है तो भी कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

- समाराम, किसान
सरकार ने एक तरफ नहरी पानी के प्रयोग के लिए फिर से कर लगाया है, लेकिन अभी तक नहर की मरम्मत नहीं की गई है। इस कारण किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

- सुरजीत सिंह, किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें