दो दिवसीय गोजरी कांफ्रेंस की आज से अभिनव थियेटर में शुरुआत होगी। जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी की ओर से आयोजित कांफ्रेंस में प्रदेश भर से गोजरी स्कॉलर, लेखक और भाषावादी लोग पहुंचेगे।
कांफ्रेंस में गोजरी भाषा के विकास, उत्थान सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी। इसमें स्कॉलर और लेखक भाषा के विकास पर अपनी बात रखेंगे।
इस दौरान रीजनल ऑउट रिच ब्यूरो की ओर से फोटो प्रदर्शन लगेगी। कांफ्रेंस का समापन 17 दिसंबर को होगा।