बाड़ी ब्राह्मणा। गांव अपर कार्थोली के पंचायत घर में एसडीएम विनय शर्मा की अगुवाई में सोमवार को एक शिविर लगाया गया। इसमें एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत आए लोगों की जमीन का मुआवजा मुहैया कराने के लिए औपचारिकताएं पूरी की गईं। यह शिविर गांव मीन सरकार और मीन चाढ़का के लोगों के लिए लगाया गया। इस मौके पर जिन भी लोगों की जमीनें एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत आ रही हैं, उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा गया। अन्य औपचारिकताएं भी पूरी की गईं। शिविर में आए अधिकारी ने बताया कि जल्द ही लोगों की राशि मुहैया कराई जाएगी।