फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गांव नौंग्रा में अवैध दवाइयां रखने पर मेडिकल दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव नौग्रां में पुलिस ने अवैध दवाइयां रखने पर मेडिकल दुकान को सील किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की है। बिश्नाह पुलिस के थानेदार सुशील चौधरी और ड्रग इंस्पेक्टर की अध्यक्षता में अवैध दवाइयां के माल पर रोक लगा दी गई है। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि क्षेत्र में एक मेडिकल की दुकान पर अवैध दवाइयों की बिक्री हो रही है। सूचना के आधार पर गांव नौग्रां में छापा मार कर कार्रवाई के दौरान परेगसको-300 की 80 टैबलेट गुप्ता मेडिकल से बरामद की। बरामद की गई अवैध दवाइयों के बिल और वाउचर भी दुकानदार मुहैया नहीं कर पाया है। पुलिस ने मेडिकल दुकान को धारा 22 डी ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुट चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें