फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जयकारों के बीच हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में 10 दिन तक चले रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के बाद अगले वर्ष दोबारा आने के साथ उनका विर्सजन कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर पूजा के लिए स्थापित की गई प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राओं का आयोजन किया गया। गणपति बप्पा के जयकारों के साथ निकाली गई विसर्जन यात्रा में शामिल भक्तों ने शहर के मध्य बहने वाली नहर पर भगवान का पूजन कर उन्हें विसर्जित किया।

दिन भर चले इस विसर्जन के कार्यक्रम में सबसे भव्य विसर्जन शोभायात्रा श्री गणेश महोत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निकाली गई। शहर के पुराने कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में स्थापित गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया गया। दाेपहर के बाद बैंडबाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में झूमते-नाचते भक्तों ने अबीर गुलाल की होली खेली। कॉलेज रोड पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों ने भगवान की आरती उतारी और गणपति बप्पा मोरेया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन ड्रीमलैंड पार्क नहर में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विभिन्न पंडालों में सजाए गए गणपति बप्पा को विसर्जित करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शहर के वार्ड-4, गोविंदसर, औद्योगिक क्षेत्र की रिहायशी कॉलोनी, नगरी कस्बे और कठुआ शहर समेत कई क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ गणपति की शोभा यात्राएं निकलीं और विधिविधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें