रियासी। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मार्च पास्ट परेड की रिहर्सल शनिवार को बारिश और ठंड में जारी रही। इस दौरान पुलिस के जवानों के साथ एनसीसी कैडेट्स ने कदमताल कर ठंड में भी गर्मी का अहसास करवाया। वहीं, रविवार को गणतंत्र दिवस के लिए फुलड्रेस रिहर्सल कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में सिर्फ मार्च पास्ट परेड ही होगी और मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। समारोह को सादगी से मनाया जाएगा जिस के लिए तैयारियां पुरी हो गई हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले समारोह को देखते हुए आम आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है और सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।