फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कैक्टस गार्डन के सभी पौधों पर क्यूआर कोड लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग ने बोटैनिकल क्लब के तत्वावधान में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया। विभाग के संकाय सदस्यों अनुसंधान विद्वानों और छात्रों द्वारा परिसर की जैव विविधता को जानने के लिए एक अभियान चलाया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के वनस्पतियों को डिजिटल बनाने की अपनी पहल को जारी रखते हुए कैक्टस गार्डन के सभी पौधों पर क्यूआर कोड लगाया गया। इसके अतिरिक्त विभाग के टच एंड स्मेल गार्डन में नई सुगंधित पौधों की प्रजातियां लगाई गईं, जिनमें आर्टेमिसिया स्टेलेरियाना, साल्विया रोस्मारिनस, पिमेंटा डियोइका आदि शामिल हैं। इस दौरान वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो. सुशील वर्मा ने जैव विविधता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें