सांबा। कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए वीकेंड लॉकडाउन में जिले में प्रत्येक शनिवार व रविवार को बाजार बंद रखे जाने के निर्देश दिए गए थे। अब जब नई गाइड लाइन अनुसार वीकेंड लॉकडाउन को समाप्त कर दिया गया है। जबकि सांबा जिले में प्रत्येक रविवार को छुट्टी रखने को कहा गया है। इससे दुकानदारों ने मांग है कि रविवार को दुकानें खोली जाने के आदेश दिए जाएं। दुकानदारों के अनुसार रविवार को विभिन्न सरकारी व निजी कार्यालयों में छुट्टी होने पर लोग रविवार को बाजारों में सामान खरीदने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में रविवार को बाजार बंद रहने से दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने उपायुक्त से मांग उठाई है कि रविवार को बाजार खुले रखने के आदेश जारी करें, ताकि दुकानदारों को कुछ राहत मिले। संवाद