फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे दाम में बेची जा रही है शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। सरकार ने शराब सस्ती कर दी है, लेकिन दुकानदार लोगों से वही पुराना रेट वसूल रहे हैं। इस कारण शराब पीने वालों में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष है। क्षेत्र के रमेश लाल, तरसेम लाल, प्रदीप कुमार, संसार चंद, राकेश प्रभाकर, हेमराज, प्रदीप सिंह आदि ने बताया कि काफी समय से शराब की दुकानें बंद थीं, लेकिन सरकार ने शराब की दुकानें तो खोल दीं, लेकिन प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शराब लेने से पहले लाइन में लगना पड़ता है। उसके बाद ज्यादा पैसे देकर शराब खरीदनी पड़ रही है। इस कारण लोगों में एक्साइज कमिश्नर और सरकार के खिलाफ रोष है। लोगों ने एक्साइज कमिश्नर और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि जो रेट लिस्ट निकाली गई है उसको दुकान के बाहर लगाया जाए और उसी के आधार पर शराब की बिक्री की जाए, ताकि लोगों की परेशानी हाल हो सके। लोगों ने कहा एक क्वार्टर के पीछे पांच रुपये ज्यादा ले रहे हैं और बोतल के पीछे 20 रुपये ज्यादा ले रहे हैं। जब बिल मांगते हैं तो तू-तू मैं-मैं शुरू हो जाती है। इस कारण ज्यादा पैसे देकर शराब लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें