फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन बस हादसे के बाद मची अफरा-तफरी: राहत के लिए निकली क्यूआरटी गाड़ी भी पलटी, आठ जवान घायल; एक की मौत

Sat, 03 Oct 2026 11:09 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, रामबन

सार

रामबन के मारूग में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यात्री बस के पहाड़ी से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 यात्री घायल हुए। हादसे के बाद राहत-बचाव के लिए जा रहा क्यूआरटी वाहन केला मोड़ के पास पलट गया जिसमें पांच पुलिसकर्मी और तीन सीआरपीएफ जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में शनिवार को हुए बस हादसे के बाद राहत-बचाव के लिए जा रहा क्विक रिएक्शन टीम ( क्यूआरटी) का वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। केला मोड़ के पास वाहन पलटने से पांच पुलिसकर्मियों और तीन सीआरपीएफ जवानों समेत आठ जवान घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार जम्मू की ओर जा रही एक यात्री बस के चालक ने मारूग के पास नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस पहाड़ी से जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कम से कम 15 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस हादसे की सूचना मिलने के बाद रामबन जिला पुलिस लाइंस से क्यूआरटी टीम को राहत एवं बचाव कार्य में सहायता के लिए भेजा गया था। हालांकि, सुबह करीब 9:15 बजे केला मोड़ के पास क्यूआरटी का वाहन पलट गया जिसमें आठ जवान घायल हो गए।

सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।

इस हादसे पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शोक जताते हुए मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल लोगों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें