फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हाईवे पर डंपर से टकराई बस, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी क्षेत्र का मामला: पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। हाईवे पर डंपर से एक बस की टक्कर होने से उसके चालक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ छानबीन शुरू कर दी है। जिस समय टक्कर हुई उस समय बस में कोई यात्री नहीं था।
विज्ञापन

चिनैनी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हाईवे पर एक बस डंपर के साथ जा टकराई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर लोगों की और वाहन सवारों की भीड़ लग गई। इस बीच पुलिस को भी सूचित किया गया। साथ ही गंभीर रूप से घायल बस चालक को सीएचसी चिनैनी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बस चालक की पहचान करतार चंद के रूप में हुई है, जो डंसाल का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें