फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बस में 30 बच्चे ले जा रहे चालक ने बाइक को पीछे से रौंदा, छात्रा और युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। इंदिरा चौक में टाउन हाल के पास स्कूल बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी 11वीं कक्षा की छात्रा और अन्य युवक की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से रियासी के थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिए। बस को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। मृतकों की पहचान जहांगीर शरीफ (21) निवासी ठठर बनतालाब और सनोबर (18) निवासी बनतालाब के रूप में हुई है।
दरअसल, युवक और युवती सोमवार दोपहर दो बजे बाइक (पीबी 10एफजी 8396) पर जा रहे थे, तभी हेरिटेज स्कूल की बस (जेके02बीएफ 7261) के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों बुरी तरह से सड़क पर गिर गए। जहांगीर की मौके पर मौत हो गई जबकि सनोबर को घायल अवस्था में जीएमसी पहुंचाया। कुछ देर उपचार के बाद उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलते रिश्तेदारों के साथ दोनों परिवार जीएमसी पहुंचे। सनोबर के भाई और नानी का रोकर बुरा हाल था जबकि जहांगीर की मां और बहनें टूट गई थीं। वहीं, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का पिछला हिस्सा आगे की तरफ मुड़ गया जबकि बस के आगे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक रिश्तेदार थे।
विज्ञापन

अपनी बाइक खराब थी, दोस्त की ले गया
जिस बाइक से हादसा हुआ है वह जहांगीर की अपनी नहीं थी। उसकी बाइक खराब थी और ठीक होने के लिए मैकेनिक को दी थी। दुर्घटनाग्रस्त बाइक उसके दोस्त की थी, जिसे वह खरीदने की बात कर रहा था। पता चला है कि बाइक का ट्रायल ले रहा था, तभी हादसा हो गया।
सड़़क पर घायल पड़े देख चिल्लाए बच्चे
पुलिस के अनुसार बस के भीतर 20 से 30 बच्चे थे। स्कूल से छुट्टी होने के बाद चालक बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था। जब हादसा हुआ तब बच्चों को सिर्फ धमाके की आवाज आई। चंद मिनट के बाद बच्चे घायलों को सड़क पर पड़े देख चिल्लाने लगे। हादसे के बाद पुलिस की तरफ से स्कूल प्रशासन को जानकारी दी गई। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने दूसरी बस भेज बच्चों को घरों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

छात्रा के पास था बैग
मृतक सनोबर ने हाल ही में दसवीं पास की थी। अब 11वीं में दाखिला लेना था। इसलिए वह घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन पहुंची नहीं। उधर, अस्पताल में मृतकों के परिवार और रिश्तेदार बेसुध हो गए। यहां तक कि युवक की मां और छात्रा के भाई की हालत बिगड़ गई। मृतक युवक के कुछ दोस्त पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें