इनमें से तीन मृतकों की पहचान हो गई है, जबकि अन्य चार की पहचान की जा रही है। मृतक डोडा के कास्तीगढ़ के निवासी सुदेश कुमार, पिंगराड़ी दच्छन के निवासी अख्तर हुसैन, किश्तवाड़ के बुंजवार निवासी अब्दुल राशिद के शव की पहचान की जा चुकी है।
एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने कहा कि हादसे का पता चलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। वाहन में दस लोग सवार थे। तीन घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधकों से भी बात की गई है। पीड़ितों के परिजनों को तुंरत मदद किए जाने के लिए कहा गया है। हादसे को लेकर मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्विट किया कि उन्होंने किश्तवाड़ जिला उपायुक्त से बात कर हादसे की जानकारी ली है और जरूरत अनुसार हर संभव दिए जाने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा, 'अभी-अभी डीसी किश्तवाड़ डॉ. देवांश यादव से ढंगडेरू बांध के करीब हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बात की। इसमें सात लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।'