फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में चलती कार में लगी आग, सवार बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। ध्यानगढ़ मार्ग पर बुधवार सुबह एक चलती कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। गनीमत रही कि वाहन सवार तीन लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान कार ले कर किसी जरूरी काम से घर से निकले तीन लोग जैसे ही ध्यानगड़ से बिड्ढा की तरफ आते समय अचानक कार (जेके02ए डी-0071) के इंजन से धुआं निकला शुरू हो गया। तीनों सवार तुरंत बहार निकल आए और इसके बाद कार का अगला पूरा हिस्सा धू-धू कर जल गया। सूचना पर ज्योतिपुरम से मौके पर पहुंचा अग्निशमन के वाहन की मदद से आग को बुझाया गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर कर कार सवारों से पूछताछ की और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें