फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishtwar Road Accidnet: किश्तवाड़ के पाडर रोड पर भीषण सड़क हादसा, डंपर-कार टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Wed, 18 Mar 2026 05:33 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

किश्तवाड़-पाडर सड़क पर डंपर और आल्टो कार की टक्कर में मोहम्मद अशरफ की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किश्तवाड़-पाडर सड़क हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़-पाडर सड़क पर एक भीषण सड़क हादसे में डंपर और आल्टो कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार आल्टो कार में सवार चार लोग कीरु से किश्तवाड़ की ओर जा रहे थे। बेरवाड़ इलाके के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद कार सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में मृतक की पहचान मोहम्मद अशरफ (64) निवासी काहरा के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मोहम्मद यासीन (38), नफीस अहमद (34) और मोहम्मद मुदस्सिर हुसैन (34) शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, रेस्क्यू टीम, स्थानीय एनजीओ और लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ में भर्ती कराया गया है उनका इलाज जारी है।

मृतक के शव को अस्पताल के मॉर्चरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें