फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बडगाम पुलिस ने नसरुल्लापोरा में कुख्यात ड्रग तस्कर की 25 लाख की संपत्ति कुर्क की

विज्ञापन
बडगाम में जब्त की गई संप​त्ति। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बडगाम। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने नसरुल्लापोरा में कुख्यात ड्रग तस्कर की 25 लाख की संपत्ति कुर्क की। प्रवक्ता ने बताया कि ड्रग तस्करी पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बडगाम पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत लगभग 25 लाख मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क की है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई बडगाम पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/15 और 29 के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 271/2022 के बाद की गई है। कुर्क की गई संपत्ति, नसरुल्लापोरा में स्थित पांच दुकानों वाला एक सिंगल-लाइन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बडगाम के नसरुल्लापोरा निवासी परवेज़ अहमद डार उर्फ पारे पंजाबी, पुत्र मोहम्मद अनवर डार की है।प्रवक्ता ने बताया कि यह कदम बडगाम पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ निरंतर अभियान का हिस्सा है जिसका उद्देश्य ड्रग तस्करों के वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करना है। उन्होंने कहा कि बड़गाम पुलिस जनता से आग्रह करती है कि वे अपने क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी या तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी की सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें