संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। तमिलनाडु के सलेम क्रिकेट फाउंडेशन ग्राउंड में चल रही बुची बाबू क्रिकेट प्रतियोगिता में जेएंडके ने दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में 256 रन बनाए। इसमें कप्तान फाजिल ने अर्धशतक जड़ा।
दिल्ली के कप्तान हिम्मत सिंह ने जम्मू-कश्मीर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मैदान में उतरे जम्मू-कश्मीर ने दोनों सलामी बल्लेबाज अभिनव पुरी 0 और शुभम खजूरिया 5 रन लेकर विकेट गंवा बैठे। अब्दुल समद ने 28 और विवरांत शर्मा ने 11 रन जोड़े। वहीं, समद ने पांच चौके जड़े। जम्मू-कश्मीर के पूर्व कप्तान शुभम पुंडीर ने 111 गेंदों पर 46 रन बनाए। मुसैफ अजाज ने 50 गेंदों में 32 रन जोड़े। कप्तान फाजिल राशिद ने 66 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 50 रन बनाए। औकिब नबी ने 29, आबिद मुश्ताक ने 27 और उमर नज़ीर ने 18 रन का योगदान दिया। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 64.1 ओवर में 256 रन बनाए। दिल्ली के रितिक शौकीन ने 5 और सिद्धार्थ ने 2 विकेट लिए।
वहीं, जवाब में उतरी दिल्ली ने इस चार दिवसीय मैच के पहले दिन स्टंप्स तक अपनी पहली पारी में 17 ओवर में दो विकेट खोकर 68 रन बनाए। वैभव शर्मा और वैभव खंडवाल सस्ते में पवेलियन लौट गए। अनुज रावत और आतुश क्रीज पर बने हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के लिए तेज गेंदबाज औकिब नबी और बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक ने एक-एक विकेट लिया।