फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सरकारी सीमेंट की तस्करी में बीएसएफ का एसआई गिरफ्तार, कठुआ निवासी आरोपी की पंजाब में है तैनाती

Tue, 25 Apr 2023 02:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलिस के अनुसार, सोमवार को  छन्न अरोड़ियां से कठुआ की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन में सरकारी सीमेंट के बैग लदे पाए। पूछताछ हुई तो आरोपी कोई दस्तावेज नहीं पेश कर सका।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ जिले की राजबाग इलाके में पुलिस ने सरकारी सीमेंट की तस्करी में बीएसएफ के एक उप निरीक्षक (एसआई) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छन्न अरोड़ियां के नजदीक एक पिकअप से 50 बैग और एक गोदाम से 400 बैग सरकारी सीमेंट बरामद किया है।

विज्ञापन


पिकअप को खिल्लो चक मढ़ीन निवासी बीएसएफ का सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार चला रहा था। प्राथमिक जांच में यह सीमेंट पठानकोट की ओर से लाया बताया जा रहा है।  हालांकि पुलिस सीमेंट बैग के बैच नंबर आदि से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को  छन्न अरोड़ियां से कठुआ की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन में सरकारी सीमेंट के बैग लदे पाए। पूछताछ हुई तो आरोपी कोई दस्तावेज नहीं पेश कर सका।
विज्ञापन


पुलिस ने वाहन और बैग को जब्त करते हुए आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर है और उसकी तैनाती पंजाब में है। फिलहाल वो छुट्टी पर घर आया था।  पुलिस ने पूछताछ और बढ़ाई तो आरोपी के एक गोदाम से और 400 बैग सरकारी सीमेंट मिली। 

पत्नी के नाम पर है निजी एजेंसी, जहां छिपाए थे सरकारी सीमेंट के बैग  

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पत्नी की नाम पर एक निजी सीमेंट एजेंसी है। जहां गोदाम में ही उसने यह सरकारी सीमेंट छुपाकर रखा था। बताया कि पुलिस फिलहाल यह भी जांच कर रही है कि यह सप्लाई कहां की जा रही थी और कहां से लाई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें