फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब दस को होगी बीएसएफ की भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू में लगातार हो रही भारी बारिश, जलभराव और रेड अलर्ट के बीच बीएसएफ भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा दो सितंबर को पलौड़ा कैंप में आयोजित होनी थी। अब परीक्षा 10 सितंबर (रिजर्व डे) को आयोजित की जाएगी। बीएसएफ जम्मू ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि यह निर्णय अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने केंद्र पर रिपोर्ट किया था, उन्हें बदलाव की सूचना दे दी गई है। सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नई तिथि पर परीक्षा में देने पहुंचे। किसी भी तरह की अपडेट बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें