जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक बीएसएफ जवान ने सोमवार तड़के कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल हरि बाबू के रूप में हुई है। वह सांबा के पेंठी इलाके में एक कैंप में तैनात थे।
वही पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर तैनात एक सेना के जवान की कथित तौर पर हृदयाघात से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान नाइक तिलक सिंह के रूप में हुई है। सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक पोस्ट में कहा, हम नाइक तिलक सिंह को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने 15 मार्च को कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी पर ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी।