नगरोटा का दौरे के दौरान ग्रुप कमांडर, जम्मू जीपी ब्रिगेडियर पीएस चीमा
जम्मू। ग्रुप कमांडर, जम्मू जीपी ब्रिगेडियर पीएस चीमा, एसएम, वीएसएम ने नगरोटा में प्रशिक्षण अकादमी नगरोटा का दौरा किया।
यहां उन्होंने प्रशिक्षण और चयन शिविर (प्री-टीएससी-3 कैंप) में प्रशिक्षण हासिल कर रहे कैडेटों से बातचीत की और उनके प्रशिक्षण को देखा। ग्रुप कमांडर द्वारा प्री-टीएससी-कैंप का दौरा करने से कैडेटों की क्षमता को निखारने में मार्गदर्शन, नेतृत्व और प्रेरणा के महत्व पर जोर दिया गया। प्री-टीएससी-3 कैंप, एक कठोर प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य भविष्य के सैन्य नेताओं में चरित्र, अनुशासन और नेतृत्व गुणों का विकास करना है। ब्यूरो