फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चार साल पहले बना पुल पहुंच मार्ग बनने से बहाल

Wed, 23 Oct 2024 03:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र के 15 गांव को मिलेगा फायदा
विज्ञापन

गोलीबारी के दौरान लाइफलाइन का काम करेगा पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। क्षेत्र के गांव सई फागला से मुलेचक के मध्य पड़ते ऐक नाले पर 18 करोड़ रुपए की लागत से पिछले 3 साल से पुल बनकर तैयार हो गया था। मगर पहुंच मार्ग दोनों ओर से न होने को लेकर लोगों को पुल की कोई सुविधा नहीं मिल रही थी। इसके चलते सीमावर्ती क्षेत्र के लोग निरंतर परेशान हो रहे थे।
पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पिछले साल पुल के दोनों और से पहुंच मार्ग का टेंडर निकाला गया। इसके बाद ठेकेदार ने पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य को सुचारु किया। तकरीबन 6 महीने में दोनों ओर से पहुंच मार्ग को मुकम्मल कर दिया गया है। पुल के दोनों और पहुंच मार्ग पर कंकर डाल दिया गया है। फिलहाल फंडिंग के चलते थोड़े समय के लिए पहुंच मार्ग का कार्य रुक गया है। फंडिंग होते ही अगले चरण में पहुंच मार्ग पर तारकोल डालकर पुल लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सेंट्रल रोड फंडिंग के तहत पुल का निर्माण कार्य 18 करोड़ रुपए में किया गया है। पुल की लंबाई कुल 250 मीटर है। पुल डबल लेन में तैयार किया गया है। 15 गांव के लोग इस पुल के माध्यम से बड़े कम समय में शहर का रुख कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को बस सर्विस शुरू करने के लिए कहा जाएगा।

सीमावर्ती क्षेत्र के लगभग 15 गांव को तैयार पुल का सीधा फायदा मिलेगा। गोलीबारी के दौरान लोगों के लिए लाइफ लाइन का काम करेगा। 15 गांव के लोग महज 2 से 3 मिनट में सुरक्षित जगह पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर पीडब्ल्यूडी विभाग के एईई विकेश कुमार ने बताया कि पुल के दोनों सिरों को मुख्य सड़क के साथ जोड़ दिया गया है।सड़क के दोनों सिरों पर कंकर डाल दिया गया है।फंडिंग रूकने से पुल के निर्माण कार्य में थोड़ी देरी हो रही है।अगले चरण में तारकोल डालकर पुल लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
विकेश कुमार, एईई पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें