फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो महीने से टूटा पुल दे रहा हादसों को न्योता, प्रशासन ने नहीं ली सुध

Tue, 09 Jul 2024 06:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
- बुलंदे कोठे से प्रताप सिंह पुरा और पंडोरियां सहित 100 गांवों को जोड़ता है पुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह। बिश्नाह के बुलंदे कोठे गांव से प्रताप सिंह पुरा और पंडोरियां सहित 100 गांवों को जोड़ने वाला पुल दो महीने से टूटा हुआ है। इस पर अब तक प्रशासन का ध्यान ही नहीं गया है।
पुल टूटने के कारण लोग जान हथेली पर रखकर इससे गुजर रहे हैं। इस कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लोगाें ने प्रशासनिक अधिकारियों से पुल का जायजा लेकर इसकी मरम्मत करवाने की मांग की है। लोगों को पांच किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय पड़ रहा है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नागरमल ने बताया कि बिश्नाह से ललयाना, पंडोरियां और शिबूचक सहित निचले इलाके के लगभग 100 गांव के लोग रोजाना इस रास्ते का इस्तेमाल बिश्नाह और जम्मू जाने के लिए करते हैं। इससे लोगों के समय और तेल की बचत होती है।
नागरमल, स्थानीय निवासी
किसानों की अधिकतर जमीन पुल के दूसरी तरफ है। पुल टूटने के कारण किसान इसके ऊपर से ट्रैक्टर निकालने में असमर्थ हैं। इस कारण पांच किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन

किसान चौधरी लभा राम
पुल का निर्माण कई साल पहले किया गया था। इसकी हालत बहुत ज्यादा खस्ता हो चुकी थी। प्रशासन ने समय रहते पुल की मरम्मत नहीं करवाई, इसलिए पुल टूट गया। पुल टूटने के बावजूद लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
- देशराज, स्थानीय निवासी
पुल के निर्माण को प्लान में रखा गया है। जल्द ही स्थानीय लोगों को एक अच्छे और मजबूत पुल का निर्माण करके दिया जाएगा।
धर्मेंद्र कुमार, डीडीसी बिश्नाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें