फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीपीएल राशनकार्ड धारकों को राशनकार्ड का सत्यापन करवाना पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता कार्य विभाग की तरफ से कुछ दिन पहले एक नोटिस जारी किया गया जिसमें यह दर्शाया गया था कि कुछ ऐसे बीपीएल राशनकार्ड धारक र्है, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एनएफएसए के तहत लाभार्थी बनने के पात्र नहीं हैं। अतः, जिसमें बताया गया था कि जम्मू और कश्मीर एनएफएसए नियम, 2021 के अनुसार, ऐसे कार्डधारकों के कार्ड प्रकार को आवश्यकता अनुसार गैर-प्राथमिकता परिवार (एनपीएचएच) /अपवर्जन श्रेणी में बदला जाना अनिवार्य है। जिसको लेकर क्षेत्र के बीपीएल राशनकार्ड धारकों में हडकंप मच गया था इस मामले को लेकर उपजिला खौड़ की पंचायतों के पूर्व सरपंचों पंचों तथा क्षेत्र के अन्य कई ं लोगों की तरफ से उपजिला खौड़ मुख्यालय में आज सोमवार को एक बैठक का आयोजन कर इस पूरे मामले पर आपस में चर्चा की। जिसमें पूर्व सरपंच पठान सिंह, मूल सिंह, गीता देवी, शारदा देवी, सवर्ण सिंह,, तरसेम सिंह, पूर्व पंच पवन सिंह, पंच जगतर सिंह, संजय सिंह, पूर्व सरपंच शम लाल, अवतार सिंह, सतपाल सहित क्षेत्र के कई लोग शामिल रहे। इस पूरे मामले पर चर्चा करने के उपरांत सभी लोगों ने टीएसओ खौड़ युगेश शर्मा तथा एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा से भेंट की ओर समस्या के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस पूरे मामले को सुनने के उपरांत एसडीएम खौड़ सतीश कुमार शर्मा ने सबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर इस पूरे मामले के प्रति जानकारी ली जिसमें पाया गया कि यह केवल एक बीपीएल राशनकार्ड धारकों का सत्यापन करवाने की प्रक्रिया है जिसमें राशनकार्ड धारक की संपत्ति की जांच की जाएगी । विभाग की तरफ से जारी की गई लिस्ट के आधार पर अगर किसी के पास संपत्ति नहीं है तो वह उस बीपीएल राशनकार्ड धारक को नोटरी से एक शपथ पत्र लेकर टीएसओ कार्यालय में जमा करवाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें