सोमवार को डेरा बाबा इलाके में सोलह वर्ष एक किशोर दरिया चिनाब में बह गया। बताया जाता है कि दसवीं कक्षा का छात्र रोहित कुमार पुत्र संजय कुमार सोमवार दोपहर को अपने एक अन्य दोस्त के साथ दरिया में नहाने के लिये गया था इस दौरान रोहित पानी की तेज धार में वह गया। शोर मचाने के बाद मौके पर कुछ लोग पहुंचे और पानी में बह गये युवक की तलाश की जाने लगी लेकिन देर शाम तक उस का कुछ पता नही चल पाया। पुलिस ने डेरा बाबा से आगे आने वाले दरिया चिनाब के ग्रामीण इलाकों में भी सुचना को जारी किया है। वहीं दरिया में बह गए युवक के परिजनों की रो रो कर हालत खराब है।