फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हरियाणा नंबर के ट्रक से 20 मवेशी करवाए मुक्त

Wed, 21 Jun 2023 12:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हीरानगर। चड़वाल पुलिस ने हरियाणा नंबर ट्रक से पुलिस ने 20 मवेशी मुक्त करवाए हैं। वहीं, चालक ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया है। पुलिस ने मामला मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चड़वाल पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा के नेतृत्व में टीम के मुख्य चौक में नाका लगा कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पंजाब से श्रीनगर जा रहे ट्रक (एचआर58ए9652) को रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और ट्रक को तरनाह नाला की ओर ले गया। पुलिस को पीछे आता देख चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान ट्रक में 20 मवेशी मिले, जिन्हें पुलिस ने मुक्त करवा दिया। वहीं, ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें